Print this page

भाई ने शराब के लिए की गाली-गलौज और मारपीट, FIR दर्ज Featured

खैरागढ़.ग्राम जालबांधा में शराब के नशे में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के साथ बांस के डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामखिलावन कोसरे (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम जालबांधा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 12 जून 2025 की शाम लगभग 6:00 बजे, वह अपने घर के पास शराब पी रहा था। इस दौरान उसका भाई खेमलाल उर्फ जरहू कोसरे शराब मांगने लगा। जब उसने शराब देने से मना किया, तो खेमलाल ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियाँ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए बांस के डंडे से हमला कर दिया।

हमले में रामखिलावन के बाएँ हाथ के अंगूठे के पास चोट आई है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी उसकी मां शकुन कोसरे और गांव के टिकम निषाद हैं, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा और सुना।

 

शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल घायल का प्राथमिक उपचार कराकर आगे की जांच की जा रही है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 15 June 2025 19:34
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items