Print this page

महाशिवरात्रि पर्व पर होगी सुरगी में 12 ज्योतिर्लिंगों का विशेष पूजा अर्चना Featured

राजनांदगांव. आदर्श ग्राम सुरगी जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूरी पर बसा ग्राम सुरगी राजनांदगांव से अर्जुन्दा गुंडरदेही मार्ग पर है। ग्राम सुरगी में शिव मंदिर जो हेल्थ वेलनेस सेंटर सुरगी के बाजू में स्थित है। वहां स्थित शिवलिंग के बारे में एम.जी मटियारा सेवानिवृत्त शिक्षक ने बताया कि इस शिवलिंग पर जो भी भक्त सच्चे मन से प्रार्थना पूजा अर्चना करते हैं, उनकी मनोकामना भगवान भोलेनाथ शिव शंकर पूरी करते हैं। उन्होंने मंदिर के बारे में बताया कि इस मंदिर शिवलिंग लगभग 105 वर्षों से अधिक समय से स्थापित है हमारी पिताश्री स्व. श्री कवली राम मटियारा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापित किया था जिसका जीर्णद्वार सन 2010 में श्री मटियारा जी ने किया है। जीर्णोद्वार के पश्चात वहां 12 ज्योतिर्लिंगों को स्थापित किया गया है जिसमें श्री सोमेश्वर सौराष्ट, श्री मल्लिकार्जुन शैल गिरी, श्री महाकालेश्वर उज्जैन, श्री ओंकारेश्वर नर्मदा तट, श्री केदारेश्वर हिमालय, श्री भीम शंकर डाकिनी ,श्री विश्वेश्वर काशी, श्री त्रंबकेश्वर नाशिक, श्री वैद्यनाथ चिता भूमि श्री नागेश्वर दारुकवन ,श्री रामेश्वर मद्रास ,श्री घुमेश्वर बेरुल स्थापित है मटियारा ने आगे बताया कि इस शिव लिंग मे भक्त अपनी मनोकामना के लिए प्रतिदिन जल चढ़ाने के लिए आते हैं उनकी मनोकामना भगवान भोलेनाथ अवश्य पूरी करते हैं महाशिवरात्रि पर्व आगामी माह 18 फरवरी को विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 21 January 2023 12:40
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2

Related items