Print this page

खेलेगा छत्तीसगढ़ जीतेगा छत्तीसगढ़ - निखिल Featured

 

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये - निखिल द्विवेदी
 
राजनांदगाँव. ग्राम लिटिया में संकुल स्तरीय खेल ख़ुद प्रतियोगिता संपन्न हुया जिसमे समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निखिल द्विवेदी शामिल हुये।
छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी ने कहा की खेलों की क्रियाएं हमारे लिए बहुत प्रकार के सकारात्मक अवसर लाती है खेल गतिविधियों में भाग लेना बच्चों की स्कूली उपलब्धियों को बढ़ाता है बच्चों के जीवन में खेल बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता है ये उनकी गतिशीलता और उस अनुभव पर अधिक निर्भर होता है जो उनके पास पहले से होता है किसी भी खेल में रुचि, पूरे विश्वभर में पहचान और जीवन भर के लिए उपलब्धि प्रदान कर सकती है खेल की चुनौतियों का सामना करना हमें जीवन की अन्य चुनौतियों से निपटने के साथ ही इस प्रतियोगी संसार में जीवित रहना भी सिखाता है आज का छात्र कल देश का भविष्य है संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संकुल केंद्र के जितने भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूं और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं आज जो खिलाड़ी संकुल में खेल रहे हैं इसके बाद जो विजयीं होगा वो ब्लॉक स्तर पर उसके बाद जिला फिर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएगा इस पूरे प्रतियोगिता विजयी होने पर जितनी खुशी बच्चों और उनके गुरुजनों को होता है उतना ही खुशी माता-पिता और उस पूरे ग्राम को होता है। ग्राम के सरपंच कृष्णा भारती ने कहा की मैं पूरे ग्रामवासियों को बधाई देता हूँ आप सबके सहयोग से इतना बड़ा आयोजन संपन्न हुया है आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा भारती जी नंदलालबन्धे जी चैतराम मालेकर जी समस्त पंच गण एवं प्रथमिक शाला के समस्त गुरु जन PTI आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।
 
 
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2

Related items