Print this page

रीवागहन में मना शाला प्रवेश उत्सव Featured

 

ख़ैरागढ़. कोरोना काल के दो सालों के बाद शाला खुलने पर बच्चो के खिलखिलाते चेहरों के साथ शाला प्रारंभ हुआ,खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन संकुल गाढ़ाघाट में ग्रीष्मावकाश पश्चात 16 जून से नवीन सत्र का प्रारंभ हुआ,जिसमे शाला परिवार व राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वाधान में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया,सर्वप्रथम नवप्रवेशी बच्चो का सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ढालेंद्र देवांगन द्वारा गुलाल लगाकर व मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया व राज्य शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश प्रदान किया गया। संकुल समन्वयक गणेश रजक,ग्राम पंचायत जूरला कला सचिव दिनेश टांडेकर ,युवा मितान क्लब के अध्यक्ष दीपक साहू सह सचिव गोविंद चंदेल, ललित चंदेल, रोजगार सहायिका सुषमा साहू राजेश ठाकुर,शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों,पालकों व शिक्षको कोमल चंद कोठारी,नीलम सिंह नायक व रामस्वरूप देवांगन व कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चो की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items