Print this page

सड़क पर उतरे किसान, खाद्य सचिव ने की स्थिति की समीक्षा

Chattisgarh में किसानों के बारदाना की कमी और धान खरीद केंद्र में अव्यवस्था को लेकर कई स्थानों पर विरोध- प्रदर्शन के बाद खाद्य सचिव ने मंगलवार को स्थिति की समीक्षा की। सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के कुछ धान खरीद केंद्रों में बारदाना की कमी की शिकायत और किसानों को हो रही असुविधा का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि कवर्धा जिले में 97 हजार बारदाना की पूर्ति की जा रही है। बिलासपुर में भी 25 हजार बारदाना भेजे गए हैं। कोंडागांव में आस-पास के जिलों से पूर्ति की जा रही है। बेमेतरा जिले में 81 हजार नया और बिलासपुर में एक लाख 20 हजार बारदाना उपलब्ध है। खाद्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के बहुत से जिलों में खरीदी पूरी हो चुकी है। वहां बचे बारदानों को आवश्यकतानुसार अन्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।

टोकन 19 फरवरी तक जारी होगा 

खाद्य सचिव ने बताया कि टोकन 19 फरवरी तक जारी किया जाए। खरीद केंद्रों में लाए गए धान की तौलाई और इंट्री का काम 20 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी को 20 फरवरी को खरीद केंद्रों में भ्रमण कर स्टाक का भौतिक सत्यापन करने को कहा है।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 20 February 2020 11:21
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items