ख़ैरागढ़. राज्य स्तरीय श्रीराम रक्षास्त्रोत प्रतियोगिता में संस्कृति यादव खैरागढ़ ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया ।
23अक्तूबर को रायपुर में आयोजित श्रीराम
रक्षा स्त्रोत प्रतियोगिता में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से चार
प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिसमें एक खैरागढ़ से संस्कृति यादव भी चयनित हुईँ । केन्द्रीय विद्यालय खैरागढ़ में कक्षा सातवीं में अध्ययनरत संस्कृति यादव ने संस्कृत में रचित 108 पंक्तियो की श्री राम रक्षा स्त्रोत को कंठस्थ कर सस्वर पाठ किया। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, डॉ अशोक बत्रा महामंत्री तथा राष्ट्रीय सह महामंत्री डॉ महेश कुमार शर्मा ने संस्कृति का सम्मान प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया ।