Print this page

अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 खैरागढ़. कोहंकाबोड़ में शासकीय प्राथमिक शाला व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तत्वाधान में "अंगना म शिक्षा" के तहत माता उन्मुखीकरण हेतु सीमित संख्या में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती शिप्रा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने उपस्थित सभी माताओं को अपने बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा हम घर पर ही विभिन्न गतिविधियों द्वारा कैसे दे सकते है? इस विषय पर अपने विचार रखी।कार्यक्रम में  बुधेश्वर लाल श्रीवास्तव, चंद्रकिरण ठाकुर , शैलेश कुमार सोनी , श्रीमती अनुराधा सिंह ,श्रीमती ज्योति केहरी , भगवती प्रसाद सिन्हा, श्रीमती रेखा वर्मा ,  श्रीमती गीता गहरवार व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना घावड़े, फूलबाई सहित,मितानिनश्री दीदी, पंच केरा बाई ,उपसरपंच पांचो बाई

महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
 
इसे भी पढ़े 10 घंटे में 15 किलो रंगोली से दिखाई आज़ादी की खुशी 
 
स्कूल रेडिनेस में तहत हुआ आयोजन
 
स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के अंतर्गत यह अंगना में शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।माता बच्चे की प्रथम गुरु होती है । अगर उन्हें इस बात का और अच्छे से भान हो जाये तो हमारे नौनिहाल प्रारम्भिक शिक्षा को और बेहतर तरीके से ग्रहण कर सकते हैं,छत्तीसगढ़ शासन की इस अभिनव मिशन के तहत स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण पश्चात आंगनबाड़ी परिसर में यह आयोजन हुआ। 
 
 
गायत्री व सरस्वती ने मारी बाज़ी
 
 
इस अवसर पर माताओ के मनोरंजन के लिए मटका फोड़ व फुग्गा फुलाओ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें मटका फोड़ प्रतियोगिता में श्रीमती गायत्री वर्मा प्रथम व श्रीमती नीलू वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।इसी प्रकार फुग्गा फुलाओ में श्रीमती सरस्वती वर्मा प्रथम व श्रीमती कांति यदु द्वितीय स्थान पर रही विजेताओं को मुख्यअतिथि महोदया द्वारा नगद राशि से सम्मानित किया गया। 
 
 
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items