Print this page

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को राखी भेज रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री ने राखी स्वीकार कर राज्यपाल को दिया धन्यवाद और रक्षा बंधन की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को राखी और मिठाई भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और ईश्वर से मुख्यमंत्री की यशस्वी, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा है कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहेगा।

Also read:भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या, पंचायत भवन के पास मिला शव

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राखी को स्वीकार करते हुए कहा है कि रक्षा बंधन तथा भुजलिया पर्व के अवसर पर आपने मुझे स्नेह आशीर्वाद तथा राखी भेजकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता तथा सम्मान का विषय है। रक्षाबंधन का यह पर्व हमारे पारिवारिक संबंधों को नए शिखर पर पहुंचाने का माध्यम बना है। उन्होंने कहा है कि यह पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक भी है, जो बहनों के प्रति भाईयों के उत्तरदायित्वों के संकल्पों को सदृढ़ बनाता है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 02 August 2020 13:19
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2

Related items