सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और पॉन्डिचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी ने मंगलवार को ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमे एक महिला अधिकारी अपने 6 महीने के बच्चे के साथ मीटिंग में बैठी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आईटी सचिव बच्चे के लिए नैनी को लेकर आई थीं लेकिन...बच्चा जब बाहर रोने लगा तो वह...बेबी को अंदर ले आईं। हमने अपना काम जारी रखा।"