Print this page

साल्हेभर्री के पास माजदा ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत

By October 14, 2018 1190 0

0 डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद रुदा जाने के लिए भटके रास्ता।

0 पाटन-दुर्ग के रहने वाले हैं युवक। सिविल अस्पताल में चल रहा एक का इलाज।

नियाव@ खैरागढ़

डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने आए पाटन-दुर्ग के युवक रास्ता भटक कर खैरागढ़ मार्ग पर आ गए, जहां साल्हेभर्री सब स्टेशन के पास माजदा ने जोरदार टककर मारी और मौके पर ही तेलीगुड़ा पाटन निवासी 20 वर्षीय भावेश कुमार साहू की मौत हो गई। उसके साथी 21 वर्षीय खेमलाल पिता बालमुकुंद देशमुख के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। उसका इलाज सिविल अस्पताल खैरागढ़ में चल रहा है।

तड़के साढ़े तीन बजे साल्हेभर्री सब स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक भावेश कुमार साहू, घायल खेमलाल देशमुख एक बाइक में थे। उनके अन्य साथी पाटन निवासी देवंेद्र कुमार पिता रामूराम साहू और तेजेंद्र पिता स्व. देव कुमार साहू एक बाइक में थे। चारों दोस्त मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ गए थे। इसके बाद अपने दोस्त तेजेंद्र को को छोड़ने के लिए रुदा जा रहे थे, जो डोंगरगढ़-राजनांदगांव मार्ग पर है। लेकिन अंधेरे की वजह से रास्ता भटक गए। बढ़ईटोला पहुंचने के बाद उन्हें रास्ता भटकने का आभास हुआ, तब वापस लौटे। कुछ देर बाद सामने से आ रही अज्ञात माजदा ने बाइक सीजी 07 एके 4456 को जोरदार टक्कर मारी। इससे बाइक सवार भावेश दूर जा गिरा और उसको गंभीर चोटें आई। पीछे आ रहे साथी जब तक कुछ समझ पाते भावेश की सांसें थम गई। घायल साथी खेमलाल को लेकर वे सिविल अस्पताल पहुंचे। उसका इलाज चल रहा है।

 

अस्पताल में भर्ती है घायल खेमलाल

 

और इसे भी पढ़ें...

भयानक हादसा: एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत, तीन घायल

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:12
वेब एडमिन

Latest from वेब एडमिन